Editor's Desk | 11 September 2022, 12:51 PM IST

अपने फील्ड में वर्ल्ड क्लास कैसे बने?

आप चाहे किसी भी फील्ड में हो उस फील्ड के अंदर आप एक वर्ल्ड क्लास कैसे बन सकते हों सबसे बेस्ट कैसे बन सकते हों वो आज हम इस Paragraph में जानेंगे। और किसी भी फील्ड में वर्ल्ड क्लास बनने के लिए आपको यह 10 सवाल खुद से करने हैं।
1. एक वर्ल्ड क्लास आदमी सोचता कैसे होगा?
आपने ये तो सुना ही होगा कि जो आप सोच सकते हों वो आप कर सकते हो लेकिन अगर आपको नही पता है की एक वर्ल्ड क्लास आदमी सोचता कैसे हैं तो आप वो करेंगे कैसे? जो एक वर्ल्ड क्लास आदमी करता है एक वर्ल्ड क्लास बनने के लिए। आप उसी तरह से काम कर सकते हो जिस तरह से आप सोचते हो उस सोच से अलग नहीं इसलिए सबसे पहले अपनी सोच को बदलने पर ध्यान दो। सबसे पहले आपको ये पता लगाना है कि जो आप बनना चाह रहे हो वो इंसान आखिर सोचता कैसे होगा। ताकि आप भी उस तरह से सोच सको और उस तरह से आप काम कर सको एक वर्ल्ड क्लास बनने के लिए। फास्ट ट्रैक सक्सेस फॉर्मूला
2. एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपनी प्रॉब्लम को सॉल्व कैसे करता होगा?
आप चाहे किसी भी फील्ड के अंदर काम करते हो आपको किसी ना किसी प्रॉब्लम का सामना करना होता है। अब सवाल ये है कि एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपनी प्रॉब्लम को कैसे देखता होगा और कैसे सॉल्व करता होगा। आपको भी उन्हीं लोगों की तरह प्रॉब्लम को देखना आना चाहिए और सॉल्व करना आना चाहिए  जैसा आप बनना चाहते हो। ना कि उस प्रॉब्लम को पकड़कर बैठना है। अगर आप ये सीख लेते हो कि एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपनी छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स को कैसे सॉल्व करके आगे बढ़ जाता है। तो आप भी उसी तरह से हर एक प्रॉब्लम को सॉल्व करना सीख जाओगे।
3. एक वर्ल्ड क्लास आदमी राइट माइंडसेट को कैसे डेवलप करता होगा?
हर एक बड़ी सक्सेस के पीछे एक राइट माइंडसेट होता है। अगर आपको भी किसी भी फील्ड के अंदर एक वर्ल्ड क्लास आदमी बनना है तो आपको भी उसी तरह का एक राइट माइंडसेट डेवलप करना होगा। जो कुछ भी आप करते हो उसमें 80% परसेंट आपके माइंडसेट का ही हाथ होता है। इसलिए जो भी आप बनना चाहते हो उस तरह का राइट माइंडसेट डवेलप करो। ताकि आप भी एक वर्ल्ड क्लास आदमी की तरह चीजों को देख पाओ और सही चीजें कर पाओ एक वर्ल्ड क्लास बनने के लिए।
4. एक वर्ल्ड क्लास आदमी फ्यूचर के बारे में कैसे सोचता होगा?
आप चाहे कोई भी काम करते हो लेकिन अगर आपका विजन क्लियर नहीं है तो आप आगे बढ़ नहीं पाओगे। आप अपने फ्यूचर में वही करोगे जो आपने उसके बारे में सोचा है उससे ज्यादा खास नहीं। एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपने फ्यूचर के बारे में कैसे सोचता है अगर आप भी उसी तरह से सोचना सीख जाते हो तो आप उसी तरह से काम करना भी सीख जाओगे जैसा एक वर्ड क्लास आदमी करता है। तो आपको भी अपने फ्यूचर को लेकर उसी तरह से सोचना आना चाहिए जिस तरह का इंसान आप बनना चाहते हो।
5. एक वर्ल्ड क्लास आदमी कैसी हैबिट्स को फॉलो करता होगा?
आप हर दिन जो कुछ भी करते हो उसमें से आधे से ज्यादा काम आपकी आदतें होती है अब वो आदतें कैसी है ये बहुत मायने रखता है कि आप कितने आगे जाओगे। क्योंकि जैसी आपकी आदतें होगी वैसी ही आपकी जिंदगी होगी। और आप अपनी आदतों को बदल सकते हैं क्योंकि ये पूरी तरह से आपके हाथ में हैं। अब बदलना है या नहीं बदलना ये भी पूरी तरह से आपका ही चुनाव होगा। एक वर्ल्ड क्लास आदमी कैसी आदतों को फॉलो करता है वोही आदतें अगर आप भी फॉलो कर पाते हैं तो आप भी वो बन सकते है जो आप बनना चाहते हैं। अत्यधिक सफल लोगों की 7 महान आदतें
6. एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपने टाइम, पैसे और एनर्जी को कैसे मैनेज करता होगा?
क्या आपको पता है अगर आप अपने टाइम, पैसे और एनर्जी में से किसी एक भी चीज को अगर अच्छे से मैनेज नहीं कर पाते हो तो बाकी की दो चीजें अपने आप ही आपके हाथ से निकल जाएगी। आप अपनी जिंदगी में चाहे कुछ भी करना चाहते हो आपको इन तीन चीजों को पूरी तरह से मैनेज करना आना चाहिए। एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपने टाइम, पैसे और एनर्जी को बहुत अच्छे से मैनेज करता है। और अगर आपको भी एक वर्ल्ड क्लास आदमी बनना हो तो आपको भी अपने टाइम, पैसे और एनर्जी को उसी तरह से मैनेज करना आना चाहिए।
7. एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपने दिन, हफ्ते, महीने और साल को कैसे प्लान करता होगा?
अगर आप अपने काम की प्लानिंग करने में फेल हो रहे हैं तो आप पक्का अपने काम में फेल होने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आपको नहीं पता कि आज आप क्या करने वाले हो और कल क्या करने वाले हो तो फिर आप वही करोगे जो आपको नहीं पता होगा। लेकिन अगर आपको आज क्या करना है और अगले हफ्ते, महीने और साल में क्या करना है तो बहुत हद तक आप उसे करने की कोशिश करोगे। एक वर्ल्ड क्लास आदमी को पता होता है कि वो आज क्या करने वाला है अगले हफ्ते, महीने और साल में क्या करने वाला है। अगर आपको भी एक वर्ल्ड क्लास आदमी बनना है तो आपको भी पता होना चाहिए कि आप आज क्या करने वाले हो अगले हफ्ते, महीने और साल में क्या करने वाले हो।
8. एक वर्ल्ड क्लास आदमी किन लोगों से गाइडेंस लेता होगा?
आप वही बन जाते हो जिस तरह की चीजें आप सुनते हो, देखते हो, पढ़ते हो और जैसे लोगों के साथ रहते हो। अगर कोई एक मछली को जाकर पूछ रहा हो कि पेड़ पर कैसे चढ़ा जाता है और एक बंदर को जाकर पूछ रहा हो कि पानी में कैसे तेरा जाता है तो अनजाने में वो ये पूछ रहा है कि मैं खुद को असफल कैसे बनाऊं। कहीं आप भी अनजाने में मछली से पेड़ पर चढ़ने की और बंदर से पानी में तैरने की सलाह तो नहीं ले रहे हैं। एक सही सलाह आपको वही इंसान दे सकता है जिसने खुद उस चीज को किया हो। एक वर्ल्ड क्लास इंसान उन्हीं लोगों से सलाह लेता है जिन्होंने खुद कुछ किया है उस चीज में। अगर आपको एक वर्ड क्लास आदमी बनना है तो आपको भी उन्हीं लोगों से सलाह लेनी है जिन लोगों ने खुद कुछ किया हो उस चीज में।
9. एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपने काम की प्रैक्टिस कैसे करता होगा?
जब आप किसी काम की प्रैक्टिस उस हद तक कर देते हैं जिस हद के बाद उस काम को काम नहीं महान काम कहा जाता हैं तो आप उस काम में महानता हासिल कर चुके हो। लेकिन इस महानता को हासिल करने के लिए आपको उस हद तक प्रैक्टिस करने की जरूरत होती है। और एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपने काम की प्रैक्टिस इसी तरह से करता है की उस हद को पार किया जाए। आप चाहे कोई भी काम करते हो उस काम में अगर आपको वर्ल्ड क्लास बनना है तो आपको भी उस हद तक प्रेक्टिस करने की जरूरत है। ताकि आप केवल काम नहीं महान काम कर पाओ।
10. एक वर्ल्ड क्लास आदमी कितना अवेयर रहता होगा?
आप चीजों के प्रति कितने अवेयर हो यह बहुत हद तक तय करेगा कि आप कितने जल्दी उस चीज को जान पाओगे जो असल में काम करती है। अगर आप चीजों के प्रति अवेयर नहीं हो तो आप 90% से ज्यादा वो करोगे जो वाकई काम नहीं करता है। लेकिन अगर आप हर एक चीज के प्रति अवेयर होना सीख जाते हो तो वास्तव में आप ये खोजने में सक्षम हो जाओगे कि क्या चीज काम करती है और क्या चीज काम नहीं करती है। और आपका अवेयर रहना किसी भी काम में महानता हासिल करा सकता है। इसलिए अगर आपको भी वर्ल्ड क्लास आदमी बनना है तो चीजों के प्रति अवेयर रहना सीख लो।

1 reply on “अपने फील्ड में वर्ल्ड क्लास कैसे बने?”

[…] आपने पूरे दिन के अंदर बहुत कुछ गलत भी किया होगा। जैसे कि आपने सोशल मीडिया पर टाइम वेस्ट किया, फालतू चीजों की तरफ ध्यान दिया, किसी को बेवजह कुछ बोल दिया, किसी से झगड़ा कर दिया, आपने अपने लक्ष्य से जुड़ा कोई काम नहीं किया, सुबह जल्दी नहीं उठे पाए, मेडिटेशन और एक्सरसाइज नहीं किया। ऐसी बहुत सारी चीजें होगी जो आपको नहीं करनी चाहिए थी लेकिन आपने कर दी, चाहे वह कुछ भी हो जो आपको आगे बढ़ने की जगह पीछे खींच रही है। तो आपको उस हर एक चीज को लिखना है जो आपने दिन भर में गलत की है ताकि कल आप उन चीजों को ना करें। अपने फील्ड में वर्ल्ड क्लास कैसे बने? […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Free Consultation

    TOP