Editor's Desk | 15 August 2022, 05:10 AM IST

अत्यधिक सफल लोगों की 7 महान आदतें

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रुप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देगी। आज के इस पैराग्राफ में सफल लोगों की उन 7 आदतों के बारे में जानने वाले हैं जिनको अप्लाई करके आप अपनी जिंदगी को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

1. They are conscious
सक्सेसफुल लोग हर एक चीज को लेकर कॉन्शियस होते हैं उन्हें बहुत अच्छे से पता होता है कि उनको कहां पर अपना टाइम देना है और कहां पर नहीं। किन चीजों पर फोकस करना है और किन चीजों पर फोकस नहीं करना है। इनको यह बहुत अच्छे से क्लियर पता होता है कि हर दिन किन चीजों को अपने अंजाने देना है और किन चीजों को अपने अंदर नहीं जाने देना है। यानी कि कौन सी चीजें कौन सा कंटेंट कंज्यूम करना है और कौन सा नहीं करना है। क्योंकि इन्हें अच्छे से पता होता है कि जैसा कंटेंट हम अंदर जाने देते है वैसे ही विचार वापस बार आते है। इसलिए सक्सेसफुल लोग हमेशा वही चीजें देखते हैं, सुनते हैं, और पढ़ते हैं जो चीजें उन्हें ग्रो करने में मदद करें।

सक्सेसफुल लोग अपनी हेल्थ को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस होते हैं उन्हें पता होता है कि कौन सी चीज है जो उन्हें खानी है और कौन सी चीजें हैं जो उन्हें नहीं खानी है। उनको पता होता है कि हर दिन एक्सरसाइज और मेडिटेशन करना कितना इंर्पोटेंट है माइंड और बॉडी के लिए। वो हर दिन की मेहनत करने के लिए पूरी तरह से कॉन्शियस होते हैं बिना किसी आलस के। सक्सेसफुल लोग अपनी आदतों को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस होते है उनको किन आदतों को फॉलो करना है और किन को नहीं करना है। चाहे वो आदतें कितना ही कंट्रोल करने की कोशिश करें उन्हें। सक्सेसफुल लोग कॉन्शियस होते हैं की कोई भी चीज़ उन्हें कंट्रोल ना कर ले जो उनका किसी भी तरह से नुकसान करती हो।

वो अपने गुस्से के प्रति वो अपने बोले जाने वाले हर एक शब्द के प्रति कॉन्शियस होते हैं। वो अपने इमोशंस के प्रति कॉन्शियस होते हैं। वो कॉन्शियसली हर एक चीज को करने की प्रैक्टिस करते हैं। उन्हें अच्छे से पता होता है कि कब किस तरह से एक्ट करना है। सक्सेसफुल लोग कॉन्शियस होते हैं उन चीजों के लिए जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकती है और वो उन चीजों के लिए भी कॉन्शियस होते है जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए करनी होती है। अमीर लोगों की 7 रणनीतियाँ

अब आप खुद सोचो कि आप कितनी चीजों के प्रति कॉन्शियस हो जो सक्सेसफुल होने के लिए जरूरी है।और जिन चीजों के लिए आप कॉन्शियस नहीं हो जो सक्सेसफुल होने के लिए जरूरी है तो आज से ही उन चीजों के प्रति कॉन्शियस हो जाओ।

2. They focus on execution
सक्सेसफुल लोगों को अच्छे से पता होता है कि चाहें हमें कितनी भी चीजें पता क्यों ना हो हम उससे कभी सफल नहीं होते जब तक की हम उन्हें अपनी लाइफ में एग्जीक्यूट नहीं कर देते। सक्सेसफुल लोगों की आदत होती है चाहे वो कोई बुक को पड़ेंगे, चाहे कोई वीडियो देखेंगे, चाहे कोई कोर्स अटेंड करेंगे, चाहे कोई सेमिनार और वेबिनार अटेंड करेंगे उसकी लर्निंग जल्दी से जल्दी अपनी लाइफ में एग्जीक्यूट करने की कोशिश करेंगे आपको कितनी चीजें पता है आपने कितनी किताबें पढ़ी है आपने कितनी चीजों को जाना है उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा आपकी लाइफ में जब तक कि आप उन चीजों को अपनी रियल लाइफ में एग्जीक्यूट करना शुरू नहीं कर देते। How to take action?

इसलिए आज से ही आप जिस वीडियो को देखो जिस बुक्स को पढ़ो जिस भी चीज को सीखो उसको अपनी रियल लाइफ में एग्जीक्यूट करने की कोशिश करो। आप खुद से सवाल करो कि आप जब कोई वीडियो देखते हो कोई कोर्स अटेंड करते हो कोई बुक्स पढ़ते हो किसी तरह का कोई प्रोग्राम ज्वाइन करते हो तो उसकी कितनी पर्सेंट लर्निंग को आप अपनी लाइफ में एग्जीक्यूट कर पाते हो।

3. They are extreme committed
सक्सेसफुल लोग एक बार किसी चीज का कमिटमेंट कर देते हैं तो उसे किसी भी हाल में पूरा करके दिखाते हैं। चाहे उसके लिए उन्हें रात दिन क्यों न एक करना हो वो उस कमिटमेंट को पूरा करके ही दम लेते। सक्सेसफुल लोग एक बार सोच लेते हैं कि मुझे यह चीज अचीव करनी है तो उसके लिए वो अपनी पूरी जी जान लगा देंगे उस चीज को पाने के लिए। उनको पता होता है कि अगर किसी चीज को हासिल करना है तो उसके लिए हमें पूरी तरह से कमिटेड रहना होगा चाहे सिचुएशन कैसी भी हो किसी भी चीज का सामना क्यों ना करना पड़े वो हर हालत में उस कमिटमेंट को पूरा करके दिखाते हैं। सफलता के 5 रहस्य

अगर आपको भी अपनी लाइफ में सक्सेसफुल होना है तो आपको हर एक चीज के लिए कमिटेड रहना होगा। क्योंकि बिना कमिटमेंट के आज तक कोई सफल नहीं हुआ है। इसलिए हमेशा जिस चीज के लिए आप कमिटमेंट लेते हो उसे हर हालत में पूरा करके दिखाओ।

4. They try to understand leaders
thought process

सक्सेसफुल लोग उनसे महान लोगों की स्टडी करते हैं उनके बारे में बुक्स पड़ते है उनकी थॉट प्रोसेस को समझने की कोशिश करते है ताकि वो भी उनकी तरह कुछ बड़ा कर सके। आपको पता है कि सक्सेसफुल लोग हमेशा बुक्स क्यों पढ़ते हैं? क्योंकि उनको पता है कि बुक्स पढ़ने से उन लोगों की थॉट प्रोसेस के बारे में जानने को मिलता है कि वो कैसे सोचते थे वो कैसे किसी भी चीज को करते थे। उनकी क्या हैबिट्स थी जिनकी वजह से वो इतना बड़ा काम कर पाए।

अगर आपको भी सक्सेसफुल बनना है तो आपको उन लोगों की थॉट प्रोसेस को समझना होगा जिन की तरह आप बनना चाहते हो। और किसी भी इंसान की थॉट प्रोसेस को जानने का सबसे अच्छा तरीका है उसके साथ सबसे ज्यादा टाइम स्पेंड किया जाए चाहे वो बुक्स के थ्रू हो या किसी भी तरह से हो।

5. They are deep observer
सक्सेसफुल लोग हर एक चीज को बारीकी से ऑब्जर्व करते हैं हर एक चीज को डीपली समझते हैं कि कोई भी चीज काम कैसे करती है। उसके हिसाब से वो एक्शन लेते हैं ताकि सही रिजल्ट आ सके। वो अपने आस पास के लोगों को, होने वाला हर एक बदलाव को, उनके साथ क्या सही और क्या गलत हुआ उसको ऑब्जर्व करते हैं वो हर एक चीज को ऑब्जर्व करते हैं जो उनके पास्ट में उनके साथ हुई थी ताकि वो उस चीज को समझ कर उसी हिसाब से एक्शन ले जो उनको आगे बढ़ने में हेल्प करें।सक्सेसफुल लोग हमेशा उन चीजों को ऑब्जर्व करते हैं जो उनको उनके फील्ड में आगे बढ़ने में हेल्प करती हो। सफलता के लिए 5 महत्वपूर्ण बातें

अगर आपको भी अपनी लाइफ में सक्सेसफुल बनना है तो आपको भी ऑब्जर्व करने की इस आदत को अपने जीवन में उतारना ही होगा ताकि आप देख सको, आप समझ सको कि कोई भी चीज काम कैसे करती है और उसी हिसाब फिर आप सही एक्शन ले सको ताकि आपको सही रिजल्ट मिल सके।

6. They question themselves
सक्सेसफुल लोग खुद से सवाल करते हैं कि कोई भी चीज कैसे पॉसिबल हो सकती है? कोई भी चीज कैसे काम करती है? क्या करेंगे तो क्या होगा? सक्सेसफुल लोग खुद से सवाल करते हैं कि अगर ऐसा हो सकता है तो ऐसा क्यों नहीं हो सकता है? सक्सेसफुल लोगों को अच्छे से पता होता है कि अगर हम खुद से सही सवाल करेंगे किसी भी तरह का तो उसका जवाब हमें जरूर मिलेगा। क्योंकि आज हम जो कुछ भी अपने आस पास देख रहे हैं किसी ना किसी ने खुद से सवाल किया था कि क्या ऐसा हो सकता है? और उन्होंने ट्राई किया और बहुत हद तक चीज़े आज पॉसिबल हो गई है यह पावर होती है खुद से सवाल करने की।

अगर आपको भी अपनी लाइफ में कुछ बड़ा करना है तो आपको खुद से सवाल करने की इस आदत को अपने जीवन में उतार बहुत जरूरी है। जब तक आप खुद से सवाल नहीं करोगे आप केवल उन चीजों के सहारे चलते जाओगे जो या तो सही हो सकती है या गलत हो सकती है लेकिन अगर आप खुद से सवाल करने की इस आदत को अपना लेते हो तो आपको हर एक चीज को सही तरह से करने की दिशा मिल जाएगी।

7. They focus on building good habits
सक्सेसफुल लोगों को अच्छे से पता होता है कि हम हर दिन जो कुछ भी करते हैं उसमें से 80% पर्सेंट चीजें हमारी आदतें होती है। और जो चीजें हर दिन करना बहुत इंपॉर्टेंट है सक्सेसफुल होन के लिए अगर हम उनको आदत बना ले तो उन्हें करना नहीं पड़ेगा वो अपने आप हर दिन होने लग जाएगी। इसलिए सक्सेसफुल लोगों का फोकस होता है अच्छी आदतों को बनाने के ऊपर ताकि एक बार वो आदत बन जाए तो लाइफ टाइम उन चीजों को फॉलो करना आसान हो जाएगा। एक आदत को बनाने के लिए थोड़ा सा टाइम लगता है थोड़ी सी मेहनत लगती हैं लेकिन एक बार कोई आदत बन जाती है तो उसे फॉलो करना कोई मुश्किल काम नहीं होता।

अगर आप भी अपने जीवन में बहुत बड़ी सक्सेस हासिल करना चाहते हैं तो अच्छी आदतों को बनाने पर फोकस करें ताकि एक बार वो बन जाएगी तो आपको उने फॉलो करना नहीं पड़ेगा वो अपने आप फॉलो होने लग जाएगी आपकी लाइफ में।

Conclusion
इस पैराग्राफ मैं हमने वो 7 हैबिट्स के बारे में जाना जिनको सक्सेसफुल लोग फॉलो करते हैं सक्सेसफुल होने के लिए। जिसमें से नंबर वन हैबिट थी।
1. They are conscious
2. They focus on execution
3. They are extreme committed
4. They try to understand leaders thought process
5. They are deep observer
6. They question themselves
7. They focus on building good habits

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Free Consultation

    TOP