Editor's Desk | 26 September 2022, 06:36 AM IST

बुद्धिमान कैसे बनें? 11 Qualities Of Intelligent People

एक इंटेलिजेंट इंसान कैसे बने? उससे पहले हमें यह समझना होगा कि एक इंटेलिजेंट इंसान के अंदर क्या होता है जिसकी वजह से वो इंटेलीजेंट बन पाता है। तो यहां पर हम उन 11 क्वालिटीज को देखेंगे जो एक इंटेलिजेंट इंसान में होती है।   
1. Observation
एक इंटेलिजेंट इंसान वो होता है जिसके अंदर किसी भी चीज को बारीकी से ऑब्जर्व करने की आदत होती है। उनके आस पास क्या हो रहा है, कोई भी चीज कैसे काम करती है उसको वो बहुत गहराई से ऑब्जर्व करते हैं ताकि वहां से कुछ ऐसा क्रिएट हो पाए जो एक्चुअल में बहुत कमाल का हों। वो अपनी ऑब्जरवेशन की इस पावर को यूज करके वो चीजें देख लेते हैं जो हर कोई देख नहीं पाता। और इसी की वजह से वो कोई ऐसी चीज बना देते हैं जिसके बारे में कोई और सोच तक नहीं पाता है।
2. Questioning
एक इंटेलिजेंट इंसान हर एक चीज को क्वेश्चन करता है वो खुद से सवाल करते हैं हर एक चीज को लेकर कि कोई चीज ऐसी क्यों है? और ऐसी क्यों नहीं है? वो खुद से सवाल करते हैं कि क्या ऐसा हो सकता है? क्या कोई ऐसी चीज बना सकते है? एक इंटेलिजेंट इंसान के अंदर खुद से सवाल करने की आदत होती है। और सवाल करने की इसी आदत से वो बहुत हद तक चीजों को अच्छे से समझ पाते हैं। उनको यह बात बहुत अच्छे से पता होती है कि खुद से सही सवाल करना ही सबसे बड़ी बुद्धिमानी है।
3. Understanding
एक इंटेलिजेंट इंसान किसी भी काम को करने से पहले वो समझता है उस काम के बारे में ताकि वो काम सही तरीके से हो सके। एक इंटेलिजेंट इंसान को पता होता है कि किसी भी काम को करने के लिए उसकी समझ होना बहुत जरूरी है। उनको पता होता है कि किसी भी काम को बिना समझे करना समय की बर्बादी है इसलिए वो हमेशा किसी भी काम को करने से पहले उसको समझते हैं और फिर उस काम को करते हैं ताकि वो काम सही तरीके से हो पाए। अपने अंदर का पैशन कैसे ढूंढे?
4. Awareness
एक इंटेलिजेंट इंसान बहुत अवेयर होता है। एक बुद्धिमान इंसान उन सभी चीजों के प्रति बहुत अवेयर होता है जो लाइफ में कुछ बड़ा करने के लिए बहुत जरूरी हो। वो खुद के प्रति हर एक चीज को लेकर बहुत गहरी जागरूकता रखता है। एक बुद्धिमान इंसान को यह पता होता है कि उनकी जागरूकता जितनी गहरी होगी, उनके काम भी उतने ही सही और सटीक होंगे। और यही जागरूकता उनको एक बुद्धिमान इंसान बनाती है।
5. Consciousness
एक इंटेलीजेंट इंसान कॉन्शियस होता है। वो अपनी हेल्थ को लेकर कॉन्शियस होते हैं, वो अपने माइंड को लेकर कॉन्शियस होते हैं, क्या चीज पढ़नी है, क्या चीज देखनी है, क्या चीज सुननी है और किन चीजों के ऊपर अपना समय देना है। इन चीजों के प्रति एक बुद्धिमान इंसान कॉन्शियस होता है। एक बुद्धिमान इंसान को पता होता है कि यही चीजें है जो तय करती है कि वो कैसे इंसान बनेंगे और कैसे काम करेंगे।
6. Imagination
एक इंटेलिजेंट इंसान वो होता है जो किसी भी चीज को पाने से पहले उसकी कल्पना अपने दिमाग में कर सकता हो। एक बुद्धिमान इंसान क्या क्रिएट करना चाहता है वो उस चीज की कल्पना अपने दिमाग में उसे पाने से पहले  ही कर सकता है कि वो कैसे बनेगी और कैसे दिखेगी। और यही कल्पना शक्ति उनको उस चीज को पाने में मदद करती है जो उन्होंने केवल अभी अपने दिमाग में सोची है। अत्यधिक सफल लोगों की 7 महान आदतें
7. Creativity
एक इंटेलिजेंट इंसान क्रिएटिव होता है वो किसी भी प्रॉब्लम का सलूशन अपनी क्रिएटिविटी से निकाल देता है। एक बुद्धिमान इंसान अपनी क्रिएटिविटी को यूज करके मुश्किल से मुश्किल चीज को भी आसान बना सकता है। क्रिएटिविटी से एक बुद्धिमान इंसान किसी भी काम को एक ऐसा रूप दे सकता है जो वाकई देखने लायक हो। और इसी क्रिएटिविटी की वजह से एक बुद्धिमान इंसान कुछ हटकर कर पाता है।
8. Deep Focus
एक इंटेलिजेंट इंसान जब भी कोई भी काम करता है तो उस काम में वो पूरी तरह से खो जाता है। उस काम को वो पुरे फोकस के साथ करता है बिना किसी चीज से डिस्टर्ब हुए। जब एक बुद्धिमान इंसान किसी काम को करने में लगा होता है तो कोई चीज उसे आसानी से डिस्टर्ब नहीं कर पाती क्योंकि वो पूरे फोकस के साथ में उस काम के अंदर चले जाते हैं। और इसी फोकस की वजह से एक बुद्धिमान इंसान एक्स्ट्राऑर्डिनरी काम कर पाता है।
9. Curiosity
एक इंटेलिजेंट इंसान किसी भी काम को करने में, किसी भी चीज को जानने में और किसी भी चीज को सीखने में क्यूरियस होता है। जब भी वो कोई चीज सीखता है किसी चीज के बारे में जानकारी लेता है तो उस वक्त वो पूरी जिज्ञासा के साथ में उस काम को करता हैं। और यही क्यूरियोसिटी उसको कुछ नया जानने में, कुछ नया सीखने में और कुछ नया काम करने में मदद करती हैं। अपने फील्ड में वर्ल्ड क्लास कैसे बने?
10. Innovation
एक इंटेलीजेंट इंसान हमेशा कुछ ऐसा करने की कोशिश करता है जो पहले कभी ना हुआ। एक बुद्धिमान इंसान अपना समय उन चीजों में लगाता है जहां से कुछ नया क्रिएट हो सके जो पहले कभी किसी ने नहीं किया हो। एक बुद्धिमान इंसान वो चीजें करने की सोच लेता है जो बाकी लोगों के लिए असंभव हो। और यहीं से वो कुछ नया इनोवेशन कर पाते हैं।
11. Stay Alone 
एक इंटेलिजेंट इंसान सबसे ज्यादा समय खुद के साथ बिताता है। जहां पर वो चीजों को ऑब्जर्व करता है, खुद से सवाल करता है, नई चीजों के बारे में सोचता है, खुद को और कैसे इंप्रूव किया जा सकता है, अपने काम को कैसे और बेहतर बनाया जा सकता है उसके बारे में वो सोचता हैं और प्लानिंग करता हैं। एक बुद्धिमान इंसान जब खुद के साथ समय बिताता है तब उसे अपनी हर एक प्रॉब्लम का सलूशन मिल जाता है।
तो ये वो 11 क्वालिटी है जो इंटेलिजेंट लोगों में होती है इनमें से कौन सी क्वालिटी आपके अंदर है और कौन सी आप डिवेलप करने वाले हैं वो आप कमेंट करके बता सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Free Consultation

    TOP