Editor's Desk | 03 August 2022, 10:33 AM IST

Top Passive Income Ideas for 2022

आपके पास चॉइस है कि या तो आप जिंदगी भर पैसों के लिए काम करते रहो या कुछ समय के लिए रात-दिन एक करके कुछ ऐसा क्रिएट कर दो ताकि जिंदगी भर पैसा आपके लिए काम करें। आज इस पैराग्राफ में हम कंप्लीट बात करने वाले हैं कि पैसिव इनकम क्या होती है? पैसिव इनकम कितने प्रकार की होती है? और आप कैसे पैसिव इनकम जनरेट कर सकते हैं? और फाइनेंशली फ्री हो सकते हैं।
1. What is passive income ?
क्या होती है पैसिव इनकम? पैसिव इनकम वो होती है जिसमें एक बार आपने मेहनत करके कोई प्रोडक्ट, कोई सर्विस,कोई कॉन्टेंट क्रिएट कर दिया तो फिर वो आपको बिना मेहनत के लगातार जिंदगी भर पैसा कमा कर देता रहे। उसे हम कहते हैं पैसिव इनकम।
2. Active income vs Passive income
Active income
जो लोग इंप्लॉयड या सेल्फ एंप्लॉयड की कैटेगरी में आते हैं  जैसे की टीचर,डॉक्टर, ट्रेनर,लॉयर, दुकानदार,ये लोग एक्टिव इनकम कमाते हैं। ये लोग जितना काम करते हैं उतना ही पैसा कमा पाते है और जिस दिन उनका काम बंद होता है उनका पैसा आना भी बंद हो जाता है यानी कि जितना वो एक्टिव रहता है उतना ही वो पैसा कमा पाता है और जिस दिन वो इनएक्टिव होते हैं उस दिन उनका पैसा आना भी इनएक्टिव हो जाता है।
Passive income
जो लोग बिजनेस और इन्वेस्टर की कैटेगरी में आते हैं वो लोग पैसिव इनकम कमाते हैं यह लोग एक बार बिजनेस के मेथड्स को बिल्ड करते हैं बिजनेस के सिस्टम को बिल्ड करते है और इन्वेस्टर एक बार अपना पैसा किसी सही बिजनेस में इन्वेस्ट करता है। और उसके बाद इन्हें बिना मेहनत के पैसिव इनकम आती रहती है। क्योंकि इन्वेस्टर के लिए उसका पैसा काम करता है और बिजनेसमैन के लिए उसकी टीम और उसका सिस्टम काम करता है उसके लिए। अमीर बनना है तो यह जान लो
3. What is type of passive income?
पैसिव इनकम आमतौर पर दो प्रकार की होती है।
1. Skills | Strength | Talent | Passion Based Passive Income
अगर आपका किसी भी चीज में टैलेंट है पैशन है। या किसी भी चीज की स्किल्स,किसी भी चीज में आपकी स्ट्रैंथ है तो आप उससे पैसिव इनकम जनरेट कर सकते हैं। चाहे कुछ भी आता हो। आपकी किसी भी चीज में स्किल्स हो आप पैसिव इनकम जनरेट कर सकते हैं। चाहे 
1. आपको वीडियो एडिटिंग आती है।
2. आपको फोटोग्राफी आती है।
3. आपको कुकिंग आती है।
4. आपको योगा आता है।
5. आपको मेडिटेशन आता है।
6. आपको ग्राफिक डिजाइनिंग आती है।
7. आपको गाना गाना आता है।
8. आपको डांस आता है।
9. आपको स्टॉक मार्केट आता है।
10. आपको पब्लिक स्पीकिंग आती है।
11. आपको कोई भाषा आती है।
12. आपको कोडिंग आती है।
13. आपको डिजिटल मार्केटिंग आती है।
14. आपको वर्डप्रेस वेबसाइट बनाना आता है।
15. आपको बिजनेस करना आता है।
16. आपको कोई सॉफ्ट स्किल से आती है।
17. आपको कोई मार्केटिंग स्किल्स आती है।
18. आपको कोई मैनेजमेंट स्किल्स आती है।
19. आपको सेल्स करना आता है।
20. आपको एक्सेल आता है।
21. आपको पावर पॉइंट आता है।
22. आपको एमएस वर्ड आता है।
इनमें से जिस भी चीज में आपकी स्किल्स हैं, आपकी स्ट्रैंथें हैं, आपका टैलेंट है, आपका पेशन है। आप उस हर एक चीज से पैसिव इनकम जनरेट कर सकते हो। कैसे कर सकते हैं ये हम आगे के पॉइंट में जानेंगे।
2. Fund Based Passive Income
अगर आपके पास में कोई स्किल्स नहीं लेकिन अच्छा खासा फंड है तो भी आप पैसिव इनकम जनरेट कर सकते हैं। आप अपने इस फंड को
1. स्टॉक मार्केट में लगा सकते हैं।
2. म्यूचल फंड में निवेश कर सकते हैं।
3. साइलेंट बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं।
4. गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
5. रियल स्टेट में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
6. अपना खुद का बिजनेस बिल्ड कर सकते हैं।
7. आप किसी बिजनेस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।
8. आप अपनी प्रॉपर्टी बना कर किसी को रेंट पर रख सकते हैं।
9. आप कोई मेंबरशिप बेस्ड बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
10. आप कोइ सॉफ्टवेयर कोई टूल्स बना सकते हैं।
11. आप अपना कोई ई-कॉमर्स बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
12. आप ओला & उबर की टैक्सी सर्विस में अपनी कार रेंट पर चढ़ा सकते हैं। आप अपना पैसा यहां पर इन्वेस्ट कर के भी पैसिव इनकम जनरेट कर सकते हैं। अरबपति कैसे बनें?
4. How to generate passive income?
अगर आपको किसी भी तरह की स्किल्स आती है।
आपकी किसी भी चीज में एक्सपर्टीज है। आप उस स्ट्रैंथ को आप उस स्किल्स को,आप उस टैलेंट को, आप उस पैशन को मोनेटाइज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना नेटवर्क बिल्ड करना है सोशल मीडिया के ऊपर जैसे यूट्यूब फेसबुक इंस्टाग्राम फिर आप।
1. इबुक लिख सकते हो।
2. ऑडियो बुक बना सकते हो।
3. एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हो।
4. अपना कोई ब्लॉग शुरू करके।
5. अपना कोई ऑनलाइन कोर्स बेच सकते हो।
6. अपना कोई पॉडकास्ट रिकॉर्ड करके बेच सकते हो।
Best platform to Sell your courses
1. Udemy
2. Coursera
3. Skillshare
5. Implementation steps
1. अपनी स्किल्स को बिल्ड करो।
2. अपना नेटवर्क बनाओ सोशल मीडिया पर।
3. अपना कोर्स, इबुक, ऑडियो,वीडियो, पॉडकास्ट रिकॉर्ड करो।
4. फिर उसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर बेचना शुरू करो।
5. अपना खुद का वेबसाइट & एप्लीकेशन बनाओ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Free Consultation

    TOP