Editor's Desk | 04 September 2022, 10:31 AM IST

आप एक्शन क्यों नहीं ले पाते हो?

बहुत लोगो को ये तो पता होता है की क्या करना है? और कैसे करना है? लेकिन बहुत कम लोगो को ये पता होता है की करना क्यों है? और यही सबसे बड़ा रीजन है जिसकी वजह से लोग एक्शन नहीं ले पाते हैं। देखिए जब तक आपको कोई भी काम करना क्यों है? ये पता नहीं होगा तब तक आप एक्शन नहीं ले पाओगे। जब तक आपको कोई भी काम करना क्यों है? ये नहीं पता होगा तो हर कोई चीज़ आपकी रुकावट बनने के लिए तैयार रहेगी। फास्ट ट्रैक सक्सेस फॉर्मूला

बहुत बार आप कुछ करना चाहते हो उसके लिए आप प्लानिंग करते हो उसे कैसे करना है वो भी आप अच्छे से सोच लेते हो लेकिन आप एक्शन नहीं ले पाते हो क्योंकि कहीं ना कहीं आपको ये नहीं पता होता है कि वो काम आखिर आपको करना क्यों है? उसका मेन रीजन आपको नहीं पता होता है और जब तक कोई भी काम करना क्यों है वो अगर आपको अच्छे से क्लियर नहीं है तो उस काम को आप करना चाहोगे लेकिन उसके लिए जो एक्शन लेना है वो आप नहीं ले पाओगे। एक्शन कैसे ले?

एक बार आपको ये समझ आ जाता है कि कोई भी काम करना क्यों है? तो फिर आप एक्शन लेने से रोक नहीं पाओगे अपने आप को क्योंकि उस वक्त कोई चीज नहीं होगी जो आपको यह बताएं कि आप एक्शन क्यों नहीं ले सकते। आपको कोई भी काम करना है किसी भी लक्ष्य को पाना है तो सबसे पहले यह डिफाइन करो कि आपको वो पाना क्यों है आपको वो काम करना क्यों है? इस चीज की आप आदत बना लो की किसी भी काम को करने से पहले आपको वो करना क्यों है। वो आपको अच्छे से पता हो।
जितने भी सफल लोग हैं उन्होंने जिस भी काम में सफलता हासिल की है उनको ये अच्छे से पता था कि वो उस सफलता को हासिल क्यों करना चाहते हैं। इसलिए आप जो भी काम करो सबसे पहले आपको ये अच्छे से पता होना चाहिए कि आप उस काम को क्यों करना चाहते हो।

1 reply on “आप एक्शन क्यों नहीं ले पाते हो?”

[…] 7. एक वर्ल्ड क्लास आदमी अपने दिन, हफ्ते, महीने और साल को कैसे प्लान करता होगा? अगर आप अपने काम की प्लानिंग करने में फेल हो रहे हैं तो आप पक्का अपने काम में फेल होने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आपको नहीं पता कि आज आप क्या करने वाले हो और कल क्या करने वाले हो तो फिर आप वही करोगे जो आपको नहीं पता होगा। लेकिन अगर आपको आज क्या करना है और अगले हफ्ते, महीने और साल में क्या करना है तो बहुत हद तक आप उसे करने की कोशिश करोगे। एक वर्ल्ड क्लास आदमी को पता होता है कि वो आज क्या करने वाला है अगले हफ्ते, महीने और साल में क्या करने वाला है। अगर आपको भी एक वर्ल्ड क्लास आदमी बनना है तो आपको भी पता होना चाहिए कि आप आज क्या करने वाले हो अगले हफ्ते, महीने और साल में क्या करने वाले हो। आप एक्शन क्यों नहीं ले पाते हो? […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Free Consultation

    TOP